मनोरंजन

बिग बॉस में आज रात बदल जाएंगे समीकरण

big boss latest update
 
बिग बॉस के घर में तनीषा और गौहर के बीच रिश्ते सामान्य होने का नाम ही नहीं ले रहे। ये दोनों प्रतियोगी एक दूसरे की सबसे बड़ी दुश्मन बनकर शो में सामने आई हैं।

आज रात इन दोनों के बीच फिर से बड़ा टकराव होगा। हालांकि कई दिनों से ये एक दूसरे को अवाइड ही कर रहीं थीं।
बिग बॉस द्वारा दिए गए पॉलीटिकल टास्क के तहत एक बार फिर दो पार्टियां शो में बनाई जाएंगी जिनके सदस्यों को ओपन डिबेट के लिए बुलाया जाएगा।
 
काम्या की पार्टी की ओर से गौहर स्पीच देंगी। वहीं एली की ओर से एंडी। एंडी के बोलते वक्त तनीषा चुप रहेंगी लेकिन जैसे ही गौहर ये बताएंगी कि किस प्रकार संग्राम की पार्टी से पिछली बार चूक हो गई थी और संग्राम खुद को साबित नहीं कर पाए थे।

तनीषा उनको बीच में ही टोकते हुए गौहर पर पर्सनल कमेंड कर देंगी। जिससे गौहर अपना आपा खो देगी दोनों के बीच झगड़ा और तू-तू मैं-मैं बढ़ती ही चली जाएगी। जिस पर अन्य सदस्यों को बीच बचाव के लिए आगे आना पड़े्गा।

 

 

इन 5 वजहों ने बनाया 'कृष 3' को सुपरहिट

5 reson behind krrish 3
 

'कृष 3' फिल्म सुपर हिट हो गई है। रिकॉर्ड बनाने वाली यह फिल्म इतनी हिट क्यों हुई हम आपको इसकी पांच वजहें बता रहे हैं।

*'कृष 3' रिलीज होने के पहले दो शुक्रवार ऐसी फिल्में थीं जो बड़े दर्शक वर्ग को आकर्षित नहीं पाईं। पिछले शुक्रवारों को रिलीज हुईं 'बॉस' और 'मिक्की वायरस' फिल्में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाईं। दर्शक लंबे समय से एक ऐसी फिल्म के इंतजार में थे जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सके।

*'कृष 3' की रिलीज डेट भी फिल्म की सफलता में बड़ी भूमिका निभाने वाली रही है। कृष शुक्रवार को रिलीज हुई थी। शुक्रवार की शाम से ही लोग दीवाली मनाने के मूड में आ गए थे। शुक्रवार से लेकर रविवार तक तो फिल्म को सफलता मिली ही सोमवार और मंगलवार की छुट्टी होने का लाभ भी फिल्‍म मिला।

*तीसरी सबसे बड़ी वजह फिल्म का सुपरहीरो एंगल रहा है। भारत में बड़ी संख्या में ऐसे युवा दर्शक हैं जिन्हें हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म रास आती हैँ। दस साल से कम उम्र वाले छोटे बच्चों की भी ऐसी बड़ी संख्या हैं। सुपरहीरो के प्रति प्रेम होने का यह लाभ 'कृष 3' को मिला।

*दीवाली के अगले दिन फिल्म देखने की दर्शकों की प्रवृत्ति भी इस फिल्‍म की सफलता में बड़ा कारण बनकर उभरी। दीवाली के अगले दिन सोमवार को फिल्म ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया। इस दिन फिल्म ने करीब 36 करोड़ की कमाई की। पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई एक्सप्रेस के नाम था।

*ऋतिक रोशन और सुपरहीरो इमेज की जुगलबंदी ने भी फिल्म को हिट करवाने में बड़ी भूमिका निभाई। दर्शकों ने हर बार ऋतिक रोशन को सुपरहीरो के रूप में पसंद किया है। फिल्म के हॉलीवुड इफेक्ट और मजबूत विलेन भी फिल्म की सफलता के कारण बने।

 

देखिए अनुराग कश्यप द्वारा छेड़छाड़ की घटना पर बनायी गई फिल्म

watch film that day after everyday
 

अनुराग कश्यप द्वारा बनाई गई एक शार्ट फिल्म 'दैट डे आफ्टर इवरीडे' दिल्ली में हुए रेप कांड से प्रेरित दिख रही है।



अनुराग कश्यप द्वारा बनाई गई इस फिल्म में राधिका आप्टे और और संध्या मृदुल की मुख्य भूमिका है।



यह दोनों ही लड़कियां रास्ते के अलावा अपने ऑफिसों में छींटाकसी का शिकार होती है।



फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाया जाता है कि यह दोनों लड़कियां खुद पर छींटाकशी करने वाले लड़कों को सबक सिखाती हैं।



फिल्‍म के बैकग्राउंड में दिल्ली में हुए अलग-अलग बलात्कार की घटनाओं का जिक्र किया जाता है।



लगभग 25 मिनट की शार्ट फिल्म में दिखाया गया है कि लड़कियों को रेप जैसी घटनाओं का सामना रोज करना पड़ता है।


 

अपने पड़ोस की महिला से प्यार करेंगे अमिताभ

amitabh bachchan, lover, sujoy ghosh
 
अमिताभ बच्चन खामोश प्रेमी हैं। आने वाले समय में वह अपने पडोस की शादीशुदा महिला से प्यार करने जा रहे हैं।

अंदाजा न लगाइए। दरअसल यह सुजॉय घोष की आने वाली फिल्म की कहानी है। इस फिल्म में अमिताभ एक खामोश प्रेमी की भूमिका में नजर आएंगे।

सुजॉय घोष की फ़िल्म 'बदला' में काम करने के लिए राज़ी होने के बाद अब ख़बरें हैं कि अमिताभ, सुजॉय की एक और फ़िल्म में काम करेंगे।

ये फ़िल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स बनाएगा जिसे सुजॉय निर्देशित करेंगे। फ़िल्म में अमिताभ एक गणितज्ञ की भूमिका निभाएंगे जो मन ही मन में अपनी पड़ोसी महिला से प्यार करता है जो तलाकशुदा है।

अमिताभ बच्चन के लिए यह भूमिका एक अलग तरह की होगी। चीनी कम और शब्द फिल्म में भी अमिताभ प्यार करने की अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके हैं।